विप्र नारी शक्ति संस्था ने कन्या पूजन कर शिक्षण सामग्री बांटी

Posted by

Dewas news

देवास। विप्र नारी शक्ति संस्था देवास की नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष संध्या आचार्य की अध्यक्षता में दुर्गा नगर बस्ती जवाहर नगर में कन्या पूजन का सामूहिक कार्यक्रम हुआ।

Dewas news

नगर कार्यकारिणी की सदस्य गरिमा, कमलेश, मोनाली, सरोज, भावना, संध्या, ऋचा, सोनाली और ज्योति ने प्रत्यक्ष व शेष सदस्यों ने आर्थिक रूप से अप्रत्यक्ष भूमिका निभाई।

Dewas news

शाम 4 बजे सभी ने खाटूश्याम मंदिर में दर्शन कर इस कार्य का शुभारंभ किया। वहां से दुर्गा बस्ती तक जाकर कन्या पूजन एवं भोजन का वितरण कर बच्चियों को पुस्तक एवं अन्य सामग्री वितरित की।
विप्र नारी शक्ति संस्था की नगर अध्यक्ष श्रीमती आचार्य एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *