चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Posted by

chunari yatra

पूर्व मंत्री वर्मा सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल हुए चुनरी यात्रा में

भौंरासा/टोंकखुर्द (मनोज शुक्ला)। रविवार को मां शक्ति सेवा संस्था के तत्वाधान और जनपद अध्यक्ष पोपसिंह जिरवाय के नेतृत्व में झरनेश्वर महादेव मंदिर से शक्ति माता मंदिर टोंकखुर्द तक चुनरी एवं कलश यात्रा निकाली गई।

झरनेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 10 बजे पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, कांग्रेस के पदाधिकारी एवं क्षेत्र की महिलाएं एकत्रित हुईं। जहां वर्मा ने झरनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और महिला श्रद्धालुओं द्वारा झरनेश्वर के पवित्र कुंड से कलशों में जल भरा गया। चुनरी यात्रा में बालक केसरिया धर्मध्वजा लेकर बालिकाओं के साथ चल रहे थे। पीछे महिलाएं कलश लेकर चल रही थी।

यह चुनरी यात्रा झरनेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर टोंकखुर्द के शक्तिमाता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी अर्पित की। चुनरी यात्रा में पूर्व मंत्री वर्मा, ज़िला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह बघेल, जनपद अध्यक्ष टोंकखुर्द पोपसिंह जिरवाय, सोनकच्छ जनपद पंचायत अधयक्ष सूरजसिंह ठाकुर, ज़िला पंचायत सदस्य महेंद्रसिंह तालोद, ज़िला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बनेसिंह अस्ताया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश धाकड़, भौंरासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगजीराम यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भौंरासा राजेंद्र यादव, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह ठाकुर पूरे समय सम्मिलित रहे।

चुनरी यात्रा में पूरी तरह से भगवामय वातावरण था। चुनरी यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चुनरी यात्रा में जयघोष के साथ डीजे की धुन पर भी श्रद्धालु झूमते हुए जा रहे थे। चुनरी यात्रा के समापन पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने माता के दरबार में माथा टेका और क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। बाद में वर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माता जगत जननी एवं सर्व शक्तिमान हैं। हम माताजी की पूजा अर्चना में जुटे हैं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *