, ,

खुशियों की दास्तां: स्व सहायता समूह ने बदली रेखा की तकदीर, जीवन में आए उल्लेखनीय बदलाव

Posted by

  • अब बैंक सखी बनकर दूसरे लोगों की भी कर रही हैं मदद
  • योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को दिया हृदय से धन्यवाद

देवास। शासन की मंशा है कि प्रदेश में हर एक बेरोजगार को रोजगार मिले। इसके साथ ही प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों को भी स्व रोजगार प्राप्त हो सके। इसके लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है, नाम कर रही है। साथ ही उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव भी हो रहा है।

इन्हीं हितग्राहियों में देवास जिले के ग्राम जामगोद की रेखा मेहता हैं। श्रीमती मेहता के स्व सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आए हैं। वे अब बैंक सखी का कार्य कर रही है तथा मप्र ग्रामीण बैंक की बैंक सखी का कार्य करके लोगों को घर बैठे पैसे दिलाने का कार्य करती हैं। वे खुश होकर बताती हैं कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर में आज वे ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दे रही हैं तथा उनके आयुष्मान कार्ड बना रही है। इसके साथ ही आधार कार्ड, पेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य कार्यों को भी बनाने में मदद कर रही है।

पहले खराब थी आर्थिक स्थिति-

हितग्राही श्रीमती मेहता ने बताया कि स्व सहायता समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति खराब थी। इसी बीच उन्हें स्व सहायता समूह के बारे में जानकारी मिली और समूह से जुड़ी। उन्होंने बताया कि वे ग्राम के ओम साईराम स्व सहायता समूह से जुड़ी। समूह से जुड़ने के पश्चात उन्होंने बैंक सखी का कार्य प्रारंभ किया। इससे वे अब लोगों को बैंक से पैसे निकालने में मदद करती है। साथ ही बीमा करने, आयुषमान कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड बनाने सहित अन्य शासन की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करती हैं। वे कहती हैं कि समूह के तहत सीएससी अंतर्गत ग्राम स्तरीय उद्यमी (वीएलई) है तथा समूह की समूह गठन (सीआरपी) करने का कार्य भी करते हैं तथा महिलाओं को समूह से जोड़ने का कार्य करती है।

ग्रामीणों की समस्या दूर करती हूं-

वे खुश होकर बताती हैं कि आय अच्छी होने लगी है। अब ग्रामवासी शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं। मैं उनकी हर समस्या का समाधान करके उन्हें योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करती हूं। ग्रामीणों को कोई भी समस्या होती है तो वे संपर्क कर समाधान करवाते हैं। श्रीमती मेहता दूसरी महिलाओं को भी स्व सहायता समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। शासन की इस महत्ती योजना से जुड़ने तथा उसका लाभ मिलने से वे बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *