,

हिंदी दिवस का महत्व एवं इतिहास बताया

Posted by

  • शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

देवास। हिंदी भारतीयों का गर्व है। हिंदी भाषा ने हमारे देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में हिंदी दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष नीलू सक्सेना ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट किए। विद्यालय में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया गया। विशेष अतिथि सरोज तिवारी एवं सुनीता जैन थीं। सभी बच्चों ने अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस पर निबंध लिखे, शुद्ध लेखन किया एवं चित्र बनाए। श्रीमती वर्मा ने हिंदी दिवस का इतिहास और हिंदी दिवस मनाने का महत्व बताया तथा शाला गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें लेखन व बोलने के कार्य हिंदी में ही करना चाहिए। हमें अन्य भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए, लेकिन हमारी प्राथमिकता हिंदी भाषा ही होना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर बताए। प्रश्नों के उत्तर सही देने वाले विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन बसकन्या राव ने किया। आभार राज परमार ने माना। शहर के अन्य विद्यालयों में भी हिंदी दिवस पर विविध आयोजन किए गए और हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *