जय बाबारी युवा ग्रुप कर रहा राम रसोड़े भंडारे का आयोजन

Posted by

Dharm adhyatm

– पिछले 9 वर्षों से चल रहा है भंडारा, पंडाल में चाय-नाश्ते, भोजन व रात्रि विश्राम की सुविधा

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। रामदेवरा जाने वाले यात्री पैदल ही लंबी दूरी तय करने के बाद बाबा के दरबार में पहुंचते हैं।अधिकतर लोग पैदल ही रामदेवरा जाते हैं।

सावन मास में इस यात्रा को करते हैं और इनकी सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे के पांडाल लगे होते हैं। नाग महाराज फाटे पर जय बाबारी युवा ग्रुप द्वारा राम रसोड़े (भंडारे) का आयोजन किया जा रहा है। राम रसोडे के माध्यम से हजारों यात्रियों की भूख प्यास मिटाई जाती है व एक तरीके से कहे तो इन लोगों ने नर सेवा ही नारायण सेवा के माध्यम से सेवा का एक रास्ता खोजा है।

बाबा रामदेवरा जाने वाले यात्रियों की सेवा करके यह लोग पूरा कर रहे हैं। नाग महाराज फाटे के समीप लगे राम रसोड़ा में ग्राम बुदासा के लोग मुख्य रूप से अपनी सेवा 24 घंटे देते हैं। जय बाबारी युवा ग्रुप के लोकेंद्रसिंह सेंधव व धर्मेंद्रसिंह ठाकुर ने बताया इसका आयोजन लगातार 9 वर्ष से किया जा रहा है।

जो भक्त रात्रि में विश्राम के लिए रुकते हैं उनके लिए भोजन कराते हैं और रात्रि विश्राम के लिए बिस्तर और पंखे की सुविधा भी कर रखी है। चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की जाती है। ये भादवा बीज को बाबा रामदेवरा पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे।

इस दौरान समिति के धर्मेद्र सिंह ठाकुर (अध्यक्ष जय बाबारी युवा ग्रुप), सुरेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह सेंधव, धर्मेंद्र सिंह सेंधव, सुनील सेंधव, हरेंद्र सेंधव, रविन्द्र सेंधव, हरेंद्र सिंह सेंधव, सतीश सेंधव, रविन्द्र सेंधव, विजेन्द्र सेंधव, विमल विश्वकर्मा, खुशीलाल सेंधव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *