हुकमचंद पटेल भारतीय किसान संघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Posted by

Bhartiya kisan sangh

देवास। भारतीय किसान संघ का जिला निर्वाचन संपन्न हुआ। इसमें एक बार फिर से हुकुमचंद पटेल जिला अध्यक्ष बने।

त्रिवार्षिक निर्वाचन ग्राम समिति, तहसील समिति के निर्वाचन के बाद हुआ। प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, प्रांत मंत्री भारत बेस, प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, जैविक प्रमुख आनंदसिंह ठाकुर, जिला प्रभारी आनंदसिंह आंजना, इंदौर नगर अध्यक्ष दिलीप मुकाती मुख्य अतिथि ने ध्वज लगाकर भगवान बलराम एवं भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि अतुल माहेश्वरी ने कहा, कि किसान संघ किसानों का किसानों द्वारा बनाया गया किसानों द्वारा चलाया जाने वाला गेर राजनीतिक राष्ट्रवादी संगठन है। किसानो की अनेको अनेक समस्याओ को हल करवाता आ रहा है एवं हमारी सबसे मुख्य मांग लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले,
किसानों को बीज बनाने का अधिकार मिले, है।

उन्होंने कहा, कि संगठन परिवार भाव से चलने वाला संगठन है। यह किसी व्यक्ति विशेष जाति विशेष पर चलने वाला संगठन नहीं है। संगठन का मूल उद्देश्य किसानो की हर समस्या का निदान करवाना है। कलयुग में भगवान अवतार नहीं लेंगे, यहां संगठन ही शक्ति है।

जिला अध्यक्ष हुकम पटेल ने 3 वर्ष वृत निवेदन पेश किया। जिला निर्वाचन अधिकारी भारत बेस ने निर्वाचन संपन्न करवाया। उन्होंने अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव मांगा। जिला अध्यक्ष हुकम पटेल का प्रस्ताव संजय जलोदिया ने रखा। विजेंद्र सेंधव एवं रामनायण यादव ने समर्थन किया। जिला अध्यक्ष हुकम पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष ने कार्यकारणी की घोषणा की।

इसमें जिला उपाध्यक्ष भगवान पटेल एवं नारायण मंडलोई, सह मंत्री चम्पालाल मुकाती, हुकुम सेंधव , कार्यालय मंत्री आनन्द मेहता, प्रचार प्रमुख राकेश जाट, कोषाध्यक्ष केदार पाटीदार, गणेश रावत जल आयाम, कैलाश शर्मा पर्यावरण, मानसिंह पाटीदार विधि एवं न्याय, सुरेंद्र बापू सहकारिता, गोकुल सिंह चौहान बिजली प्रमुख, माखन नाहर युवा किसान वाहिनी संयोजक, हरीश मंडलोई बीज प्रमुख, महिला संयोजिका पूजा यादव, भंवरसिंह सेंधव पशुपालन, सूर्यप्रकाश काका राजस्व प्रभारी, निर्वाचित हुए। निर्वाचित हुए देवास नगर कार्यकारणी अध्यक्ष गोवर्धन पंवार, मंत्री राकेश चौधरी को बनाया गया।

रैली के रूप में मक्सी चोराहा से भोपाल चोराहा आकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *