मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने देवास में रोपे पौधे

Posted by

देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार रविवार को पूरे प्रदेश में संयुक्त रूप से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा अजा मोर्चा जिला देवास द्वारा प्रत्येक मंडल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमे मुख्य कार्यक्रम विकास नगर चौराहा पर भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव के मुख्य अतिध्य व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा की अध्यक्षता में 101 वृक्ष ट्रीगार्ड सहित लगाकर संपूर्ण जिले में वृहद वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा जिला महामंत्री मनीष डांगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजेंद्रसिंह राणा, पंकज धारू, पार्षद अजय तोमर, संजय ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दीपक सूर्यवंशी, पार्षद सोनू परमार, ऋषि सोलंकी, मोनी डीडवानी, ईश्वर परासिया, रोहित खींची, दीपक नरवले, कुलदीप नागेश, योगेश शर्मा उपस्थित थे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *