,

पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की- आरपी कन्हेरिया

Posted by

बीज निगम परिसर में अंकुर अभियान के अंतर्गत 50 से अधिक पौधे रोपे

देवास। बारिश के मौसम को देखते हुए अंकुर अभियान के अंतर्गत जिले में कई स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जा रहे हैं। शुक्रवार को बालगढ़ स्थित मप्र राज्य बीज निगम परिसर में 50 से अधिक पौधे लगाए गए। यहां आम, नीम, जामुन, पीपल, जाम, इमली सहित कई प्रजातियों के पौधे अतिथियों ने रोपे। कृषि उप संचालक आरपी कन्हेरिया ने कहा कि पौधे पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखते हैं। आज हमने जो पौधे लगाए हैं, उनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। बारिश के दिनों में तो ये प्राकृतिक रूप से बढ़ते रहेंगे, लेकिन गर्मी के माैसम में इन्हें नियमित रूप से पानी पिलाना होगा। इनकी सुरक्षित वृद्धि का संकल्प हम सभी लेते हैं। कार्यक्रम में सहायक संचालक विलास पाटिल, मुख्यमंत्री से सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत, कल्पना तिर्की, एमएल सोलंकी, बीज निगम देवास के फर्म निरीक्षक विपिन शिवहरे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी राजेंद्र द्विवेदी, सभी विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सहित कृषि विभाग एवं बीज निगम का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *