Dewas news लंबी दूरी की बस में अचानक लगी आग

Posted by

– पुणे से नेपाल के काठमांडू जा रहे थे यात्री

– मक्सी बायपास ओवर ब्रिज के समीप की घटना

– हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

देवास। रविवार सुबह मक्सी बायपास पर चलती हुई बस में अचानक आग लग गई। आग से कुछ ही देर में बस का काफी हिस्सा जल गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सूझबूझ से बस में आग के बावजूद बड़ा हादसा टल गया। टीम ने चलती बस में आग देखी और बस को रुकवाया। इस बीच दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग से यात्रियों का सामान जल गया। बीएनपी पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार लंबी दूरी की यह बस यात्रियों को लेकर महाराष्ट्र के पुणे से काठमांडू नेपाल जा रही थी। इसमें अधिकतर यात्री कामकाजी श्रमिक थे, जो रामनवमी का त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। मक्सी बायपास ओवर ब्रिज के समीप सुबह लगभग 5 बजे बस में आग की लपटे उठने लगी। पट्रोलिंग टीम ने बस की आग को देखा और आगे जाकर बस को रुकवाया। जब बस में आग लगी, तब यात्री सो रहे थे। आग की जानकारी लगते ही यात्री घबरा गए और तुरंत ही बस से नीचे उतर आए। आग के फैलने से बस में यात्रियों का सारा सामान जल गया। बस में लगभग 100-110 यात्री सवार थे। इनके कपड़े, लैपटॉप, नगदी सभी कुछ जल गया। कुछ यात्री तो ऐसे थे, जो बस जलने के दौरान अपने जूते-चप्पल भी नहीं निकाल पाए। आग की सूचना पर दमकल ने आकर बस की आग को बुझाया। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि यह बस रात में खड़ी थी और 2 घण्टे पहले ही चली थी। आग कैसे लगी, यह पता नहीं। सभी का बहुत नुकसान हुआ है। इसमें मजदूर अधिक है, जो रामनवमी मनाने के लिए परिवार सहित नेपाल जा रहे थे।

Dewas news Burning bus

बताया जा रहा है, कि टायर में आग की शुरुआत टायर से हुई थी। पुलिस ने यात्रियों को उनके गंतव्य में जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करवाई। साथ ही चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की। यात्रियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग पर तारीफ भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *