खनिज विभाग ने वसूली 2 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक की अर्थदंड राशि

Posted by

अलीराजपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशों के परिपालन में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023- 24 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही में अर्थदंड की राशि वसूल की गई।

कुल 117 प्रकरणों में अवैध उत्खनन के 16 प्रकरणों में अर्थदंड 14 लाख 41 हजार 794 रुपए, अवैध परिवहन के 99 प्रकरणों से 1 करोड़ 96 लाख 38 हजार 765 रुपए एवं अवैध भंडारण के 2 प्रकरणों से 3 लाख 22 हजार 500 रुपए इस तरह कुल 2 करोड़ 14 लाख 3 हजार 59 रुपए की अर्थदंड राशि वसूल की गई। उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी खनिज अधिकारी सतीश नागले द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *