क्षिप्रा नदी शुद्धिकरण का अभियान प्रारंभ

Posted by

क्षिप्रा। क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण के लिए मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति ने क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया। इसमें पंचतत्व फांउडेशन का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

सुबह 9.30 बजे से समिति सदस्यों ने नदी के घाट पर पड़ा कचरा साफ किया। नदी के अंदर भी जो गंदगी फैली थी, उसे भी हटाया। पहले दिन काफी मात्रा में कचरा हटाया।

मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना ने बताया, कि क्षिप्रा नदी काफी गाद व गंदगी जमा है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर श्रमदान करना होगा। साथ ही मशीनों की आवश्यकता भी होगी। समिति सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि वे भी क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण में भागीदारी करें।

dewas news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *