,

अकिला ठाकुर के समर्थन में निकली रैली के साथ विधायक मनोज चौधरी ने मेंढकी चक में किया तूफानी जनसंपर्क

Posted by

विधायक चौधरी ने मतदाताओं से भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल व पार्षद प्रत्याशी अकिला ठाकुर को विजय बनाने के लिए की अपील

देवास। वार्ड क्रमांक 13 में भारतीय जनता पार्टी की भाजपा पार्षद प्रत्याशी अकिला ठाकुर के समर्थन में विशाल महाजनसंपर्क रैली निकली। रैली में ढोल – धमाको के साथ चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन के काफ़िलो के साथ सैकड़ो की संख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता, मातृशक्ति चल रही थी।

हाटपीपल्या के विधायक मनोज चौधरी, म. प्र. पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रायसिंह सेंधव, भाजपा पार्षद प्रत्याशी अकिला अजबसिंह ठाकुर का जगह-जगह मतदाताओ ने तिलक कर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। जोरदार पुष्पवर्षा के साथ आतिशबाजी की जा रही थी। विधायक चौधरी एवं सेंधव ने मतदाताओ से भाजपा के पक्ष मे वोट करने की बात कही। इस दौरान मतदाताओ ने भाजपा महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशी अकिला अजबसिंह ठाकुर को प्रचण्ड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *