महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने अपने कार्यों से अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ाए थे

Posted by

– शहर कांग्रेस ने मनाई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि

देवास। जब भी शहीदों की बात होगी और चंद्रशेखर आजाद जैसे नौजवान क्रांतिकारी के जीवन का स्मरण होगा तो मध्यप्रदेश की याद जरूर आएगी। हमारे प्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा गांव में, जिन्होंने जन्म लिया अपना बचपन बिताया। उनके बाल मन ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार को देखा और तभी से उनके मन में अंग्रेजी हुकूमत के प्रति आक्रोश और घृणा पैदा हुई। इसी घृणा और नफरत से आजादी के एक महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ, जिसने अपने कार्यों से अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए। आज उनकी पुण्यतिथि है। हम चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा ले, कि हमारे लिए देश सर्वोपरि हो, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होगी। उक्त विचार शहर कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी चिकित्सालय के तिराहे पर लगी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, नजर शेख, संजय कहार,बअनिल गोस्वामी, प्रतीक शास्त्री, नंदकिशोर पोरवाल, राजेश एरावल सहित वक्ताओं ने व्यक्त किए। साथ ही 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार डॉ. रितेश शर्मा ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता संतोष मोदी, जाकिर उल्ला शेख, छोटू सिंह गुर्जर, डॉ. मुन्ना सरकार, ओमप्रकाश राठौर, राहुल पवार, अमितेश पांडे, प्रिंस कटेसरिया, अर्जुन चौहान, नारायणसिंह कुशवाहा, सुनील सोलंकी, संजय रैकवार, दुष्यंत पांचाल, रवींद्रसिंह पवार, तेजकरण मालवीय,वबाबूलाल मालवीय, रवि देवड़ा, संजय गोठानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *