,

वार्ड 25 में हर घर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी को भेंट किए कमल के फूल

Posted by

– बीमार बुजुर्गों से घर के अंदर जाकर लिया आशीर्वाद, युवाओं ने भी दिखाया जोश

महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल के समर्थन में महाराज विक्रमसिंह पवार ने किया वार्ड 25 व 26 में जनसंपर्क

देवास। भाजपा को नगर निगम चुनाव में मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन हासिल हो रहा है। मतदाता उत्साह के साथ भाजपा की महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों का स्वागत कर रहे हैं। मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान वार्ड 25 में हर घर से कमल के फूल भेंट कर महापौर प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया गया। जगह-जगह फूलों की बारिश की और आरती उतारी गई। वार्ड 25 व 26 के जनसंपर्क में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी भी शामिल हुए।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुुर्गेश अग्रवाल के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा कि शहर विकास के लिए भाजपा का महापौर और भाजपा के ही पार्षद होना जरूरी है। पिछले कार्यकाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य इसलिए हो सके कि महापौर और सभापति भाजपा के ही थे। इन्होंने विकास कार्यों में कोई कसर बाकी नहीं रखी। आपके सहयोग से आगे भी तेजी से विकास कार्य होंगे। आपने कांग्रेस के डेढ़ साल का कार्यकाल भी देखा है, जिसमें शासन की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया था। शहर हित को देखते हुए आप भाजपा का महापौर और भाजपा के पार्षदों को विजयी बनाएं।

इधर दोनों ही वार्डों में महिलाओं और युवतियों ने महापौर प्रत्याशी व महाराज का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। जहां से महाराज एवं महापौर प्रत्याशी गुजरे, वहां लोगों ने उत्साह के साथ पुष्पवर्षा की। इस दौरान हर कोई भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। वार्ड 25 में सभी घरों से महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल को कमल के फूल भेंट कर जीत का आशीर्वाद दिया गया। जिस घर से बुजुर्ग मतदाता अस्वस्थता के कारण बाहर नहीं आ पा रहे थे, वहां घर के अंदर जाकर महापौर प्रत्याशी ने उनका आशीर्वाद लिया। मतदाताओं ने महाराज व महापौर प्रत्याशी को आश्वस्त करते हुए कहा कि देवास में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उनकी गति अब और बढ़ाना है और हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा ही शहर का तेजी से विकास कर सकती है। विकास कार्यों को देखते हुए हम शहरवासी भाजपा के साथ है। जनसंपर्क में वार्ड 25 के पार्षद प्रत्याशी मनीष सेन व वार्ड 26 के पार्षद प्रत्याशी रवि जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, शशिकांत यादव, राजकिशोर यादव, गौरव जैन, मिलिंद सोलंकी आदि शामिल थे।

युवाओं ने दिखाया विक्ट्री का साइन-

जनसंपर्क में दोनों ही वार्डों के युवा साथ में सम्मलित हो गए। उन्होंने विक्ट्री का साइन दिखाते हुए अपना जोश प्रकट किया। युवाओं का कहना था कि भाजपा ने युवा वर्ग के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की है। शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य हुए हैं। युवा वर्ग के हितों को देखते हुए हमारा समर्थन भाजपा के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *