जिले की 2 लाख 79 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री ने 27 करोड़ 90 लाख से अधिक की राशि अंतरित की

Posted by

– मुख्यमंत्री लाडली बहना के स्वीकृति पत्र जनप्रतिनिधियों ने लाड़ली बहनों को किए वितरित
देवास। जिले की 2 लाख 79 हजार 66 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 27 करोड़ 90 लाख 66 हजार की राशि राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर से अंतरित की। जिले की समस्त ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं वार्डो में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री लाडली बहना के स्वीकृति पत्र लाड़ली बहनों को वितरित किए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाडली बहना योजना पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी गई। घुंगरू नृत्य एकेडमी की बच्चियों ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। अंजलि ने गायन की प्रस्तुति दी।


जिला स्तरीय कार्यक्रम विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता अग्रवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, नगर निगम सभापति रवि जैन, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *