उज्जैन
वरिष्ठ संगीतज्ञ महादेव प्रसाद यादव का निधन

उज्जैन। नगर के वरिष्ठ संगीतज्ञ, सितार वादक श्री महादेव प्रसाद यादव (रिटायर्ड विक्रम विश्व विद्यालय “विभाग प्रमुख”)का शनिवार को निधन हो गया। इस खबर से उज्जैन संगीत जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। सुबह निकली अंतिम यात्रा में बडी़ संख्या में समाजजन तथा संगीत कलाकारों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके परिश्रमी, अनुशासित एवं संगीत के प्रति समर्पित जीवन को उल्लेखित किया।




