राज्य
Suicide | तनाव में छात्रा ने की आत्महत्या

[ad_1]

नागपुर. सदर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने पढ़ाई के तनाव में आत्महत्या कर ली. मृतका रेलवे कॉलोनी, माउंट रोड निवासी नाजिया परवीन मीर हुसैन (22) बताई गई. नाजिया मूलत: झारखंड की रहने वाली थी. पिछले 2 वर्षों से अपने मामा मोहम्मद शौकत अली के यहां रहकर नागपुर में शिक्षारत थी. साथ ही स्पर्धा परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी. सोमवार की शाम उसने छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली. परिजनों ने फंदे पर लटके देख पुलिस को जानकारी दी. सदर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पढ़ाई के तनाव में आत्महत्या किए जाने का अनुमान है. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.
[ad_2]
Source link




