धर्म-अध्यात्म
शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मनाई होली
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में होली पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए सभी त्योहार मनाए जाते हैं। बच्चों ने इस अवसर पर सुंदर रंगोली बनाई। बच्चों को होली पर्व की विशेषता बताई गई, कि बुराई का हमेशा अंत होता है, चाहे वह कितनी भी ताकतवर हो। इस अवसर पर प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल, मोहिनी शिंदे एवं विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य उपस्थित थे। सभी बच्चों को मिठाई भी वितरित की गई।