राज्य
Accident | ऑटो रिक्षा-दोपहिया की टक्कर, 1 की मौत

[ad_1]

- गुडेम-अहेरी मार्ग पर की घटना
अहेरी. ऑटोरिक्षा व दोपहिया के बिच हुई आमने-सामने की टक्कर होने से घटी दूर्घटना में दोपहिया सवार की घटनास्थल पर ही मौत होने की घटना 5 मार्च को शाम के दौरान गुडेम-अहेरी मार्ग पर घटी. मृतक का नाम अहेरी निवासी नागेश वाकुलकर (29) है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शाम के दौरान नागेश वाकुलकर यह गुडेम गांव से दोपहिया से अहेरी की ओर जा रहा था. इस दौरान अहेरी से महज 4 किमी दूरी पर उसके दोपहिया का ऑटोरिक्षा को आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई. इसमें नागेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दूर्घटना की जानकारी स्वराज्य फाउंडेशन को मिलने पर, फाउंडेशन के सदस्य एम्बुलंस लेकर घटनास्थल पर दाखिल हुए. किंतु घटनास्थल पर ही मृत हुए नागेश का शव ही अहेरी के उपजिला अस्पताल में ले जाया गया.
[ad_2]
Source link




