धर्म-अध्यात्म

नारी को शिक्षित करने पर पूरा समाज हो जाता है शिक्षित- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

देवास। राजयोग द्वारा परमपिता परमात्मा शिव से कनेक्शन जोड़कर विश्व के कल्याण और कर्तव्य में अपना योगदान दे सकते हैं। हम सकारात्मक विचार और चिंतन से अपने परिवार समाज, देश और विश्व में सुख-शांति स्थापित कर सकते हैं। अगर एक पुरुष को शिक्षित किया जाता है तो एक पुरुष ही शिक्षित होता है, लेकिन जब एक नारी को शिक्षित किया जाता है तो पूरा समाज शिक्षित हो जाता है।
यह विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालोनी बाग सेंटर में आयोजित नारी चेतना एवं सम्मान समारोह में संस्था की जिला संचालिका ब्रह्मा कुमारी प्रेमलता दीदी ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि सांसारिक सुखों को भोगने के लिए हम पढ़ाई करते हैं, लेकिन मूल्यों, संस्कार और संस्कृति की शिक्षा की पढ़ाई नहीं करते, जबकि नैतिकता, संस्कार और संस्कृति की शिक्षा बहुत आवश्यक होती है। उन्होंने कहा कि पहले परिवार, समाज सब इकट्ठे रहते थे और आसपास के लोगों के बीच बहुत प्यार था। वो एक ऐसी दुनिया थी, जहां दिव्य गुण से परिपूर्ण मनुष्य आत्माएं थी, जिसे देवी देवता कहा जाता है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन मनीषा, अपुलश्री बहन ने भी अपने विचार प्रकट कर कहा कि माताएं अपने बच्चों को अगर खिलौने नहीं देती है तो एक बार ही रोएगा, लेकिन अगर अच्छे संस्कार नहीं दिए तो जिंदगी भर रोएगा। इसलिए हर माता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर संस्कारवान बनाएं।प्राचीन काल से ही नारी को उच्च स्थान प्राप्त है। तब नारी को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। मध्यकाल भक्तिकाल में मीरा जैसी नारी शक्ति ने भक्ति की मिसाल कायम की थी। स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और उनके साथ में कई माताएं बहने शामिल हुई। हमें जो आजादी मिली, उस आजादी के पीछे माताएं-बहने सहित कई भाई लोगों ने अपना बलिदान दिया। हम भारत माता की जय कहते हैं क्योंकि माताएं हमेशा देने का काम करती हैं। माताएं अपने बच्चों के लिए दिन-रात सब कुछ सहन करते हुए भी देती ही जाती हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री माया पटेल थी। राखी झालानी, वीणा महाजन, मनोरमा सोलंकी, मधु शर्मा, नीतू जाधव, रेखा बैस, सुषमा अरोरा, रेखा वर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, रामेश्वर जलोदिया, हेमा बहन, रश्मि पांडेकर, अनीता राजपूत, मोनिका शर्मा, नीलम जलोदिया, शीला बड़ोदिया, तरुणा जाट, हिना राठौर, मुस्कान, एकता बहन सहित महिला मोर्चा व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button