धर्म-अध्यात्म

गायत्री प्रज्ञापीठ सिरोल्या में शारदीय नवरात्रि पर्व पर अनुष्ठान की पूर्णाहुति 

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। गायत्री प्रज्ञापीठ सिरोल्या में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय गायत्री साधना एवं अनुष्ठान की पूर्णाहुति यज्ञाचार्य परिव्राजक सुरेश शुक्ला एवं आशा शुक्ला द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाई गई।

इस अवसर पर गायत्री महामंत्र के जप, पूजा-अर्चना एवं यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और जनमानस में सद्बुद्धि एवं सद्भावना के संचार की कामना की गई। पूर्णाहुति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित कर मां गायत्री से सभी के लिए कल्याण की प्रार्थना की। यज्ञ एवं आध्यात्मिक साधना के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में हरिराम जिराती, घनश्याम चौधरी (पांडे जी), अमरसिंह चौधरी, संतोष पटेल, रामचंद्र चौधरी, राधेश्याम मंडलोई, कांतिलाल मंडलोई, मुरारीलाल मंडलोई, रमेशचंद्र मंडलोई, कमल वर्मा, मोहन विश्वकर्मा एवं महेश पटेल पटाड़ी, राजेंद्र पटेल, कमल विश्वकर्मा, सुशीला विश्वकर्मा सारोल, सुनीता पटेल सहित गायत्री परिवार के परिजन एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। गायत्री परिवार ने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग एवं सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back to top button