शिक्षा

Mppsc की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग, आवेदन आमंत्रित

Share

 

6 माह का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, 100 सीट हैं निर्धारित

देवास। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के होनहार विद्यार्थियों के लिए राज्य शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

आगामी 1 सितम्बर 2026 से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 एवं अन्य समकक्ष परीक्षाओं की तैयारी के लिए 6 माह की अवधि का विशेष आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन दोनों माध्यमों से जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम ई-मेल dir.setc@mp.gov.in पर एवं ऑफलाइन आवेदन कार्यालय संचालक, राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, पुलिस रेडियो मुख्यालय के सामने, भदभदा रोड, भोपाल-462003 पर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Best Govt Job Preparation Apps 2026 – बिना Coaching घर बैठे करें SSC, UPSC, Banking की तैयारी

सहायक संचालक पिछडा वर्ग त‍था अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण विभाग देवास ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। चयनित विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण की यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

उम्मीदवारों का चयन स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों के आधार पर संकायवार मेरिट बनाकर किया जाएगा। महिला एवं विकलांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Mppsc result रोहित राणावत का नायब तहसीलदार के पद पर हुआ चयन

अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदनों में से चयन समिति द्वारा चयनित आवेदकों की सूची विभागीय वेबसाइट [www.bcwelfare.mp.gov.in](http://www.bcwelfare.mp.gov.in) पर अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही चयनित छात्र-छात्राओं को उनके मोबाइल नंबर पर भी सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Best Govt Job Preparation Apps 2026 – बिना Coaching घर बैठे करें SSC, UPSC, Banking की तैयारी 

आवेदन की शर्तें:

– आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही वह मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित पिछड़े वर्ग या अल्पसंख्यक वर्ग का सदस्य होना चाहिए।

– आवेदक के परिवार की वार्षिक आय क्रीमीलेयर की सीमा 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

– आवेदक मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखता हो।

– प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को आगामी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा।

– पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए केवल अधिकृत राजस्व अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य किया जाएगा।

– अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए वर्ग में सम्मिलित होने संबंधी स्वयं का घोषणा पत्र मान्य होगा। आय प्रमाण पत्र के लिए भी अभ्यर्थी का स्वयं का घोषणा पत्र मान्य किया जाएगा।

Back to top button