शिक्षा

शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मनाया आनंद उत्सव

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग द्वारा आनंद उत्सव मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि इसमें विद्यालय के बच्चों के माता-पिता एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद विभाग कोर्डिनेटर डॉ. समीरा नईम ने की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. विजय वर्मा, डॉ. ममता शाक्य, डॉ. गजेंद्र शर्मा, डॉ. जुगलकिशोर राठौर, हिना राठौर, कृपाली राणा, आशा पटेल, तरुणा जाट एवं दीपक शुक्ला उपस्थित थे। आनंद उत्सव के अंतर्गत मटकी फोड़ प्रतियोगिता, चेयर रैस, नींबू रैस, लंगड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. नईम ने कहा कि ऐसे उत्सव हमारे जीवन को नया आयाम देते हैं और हमारी जिंदगी में ऊर्जा भर देते हैं। सदस्य प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल, राजेश चौहान, मोहिनी शिंदे ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप सर्टिफिकेट एवं उपहार भेंट किए गए।कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button