योग के साथ अध्यात्म और संस्कार मिले तो जीवन में होता है सकारात्मक बदलाव- गायत्री परिवार

– योग रैली निकालकर आमजन को स्वस्थ रहने का संदेश दिया
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा देवास द्वारा गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर एवं गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर सहित जिले की कई प्रज्ञा संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर एवं गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर सहित जिले की कई गायत्री संस्थानों में योग सम्पन्न कराया गया। शुरुआत गायत्री शक्तिपीठ की योग टीम ने प्रातः रैली निकालकर की, जिसमें योग का प्रचार कर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

योग शिविर की शुरुआत में मुख्य अतिथि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पूर्व संयोजक देवीशंकर तिवारी एवं महेश पंड्या ने श्रीवेदमाता गायत्री, परम गुरूदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्यजी एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा का पूजन किया।
पश्चात योग प्रशिक्षिका मंजू पटेल के मार्गदर्शन में देवकन्याओं ने आसन एवं प्राणायाम करवाये। बीच बीच में योग प्रशिक्षिका मंजू पटेल ने योग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, अपितु मन मस्तिष्क और आत्मा को नियंत्रित भी करता है।

योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक देवकरण कुमावत ने कहा कि योग अनगढ़ से सुघड़ बनाने की रीति नीति का नाम योग है। योग एक श्रेष्ठ जीवन शैली का नाम भी है अर्थात अपने जीवन में सुधार की प्रक्रिया का नाम योग कहलाता है। आयोजन में योग कक्षा की प्रभारी के रूप में मंजू पटेल को मनोनीत किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में इन्द्रजीत शर्मा, मुनीश नामदेव, रामसिंह कुमावत, महेन्द्र राठौड़, अजयसिंह चौधरी, राजेन्द्र मुकाती, दीपक भावसार, सुभाष जैन, कविता देशमुख, मोहन सोनी, अन्नू पटेल, बाबूलाल चौहान, श्रद्धा निहाले, उषा राणावत, रीता कुमावत, सूर्यांशी, नन्दनी चौहान, विद्या रावत सहित अनेक परिजन उपस्थित थेे।
जिला जेल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत गायत्री परिवार के विकास गिरी ने बड़ी सहजता सरलता से बंदियों एवं जेल स्टॉफ को योग के महत्वपूर्ण सूत्र बताए और स्वस्थ रहने हेतु विशेष आसन प्राणायाम करवाए। युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक प्रमोद निहाले ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग के साथ साथ जीवन में अध्यात्म और संस्कार का समावेश हो जाए तो जीवन में कमाल हो जाए।
योग से शरीर स्वस्थ बनेगा वहीं अध्यात्म एवं संस्कार से श्रेष्ठ जीवन का निर्माण होगा। कार्यक्रम में जिला जेलर अनिल दुबे एवं जेल प्रबंधन कर्मचारियों सहित बन्दी भाई उपस्थित थे। आयोजन में जिला जेल अधीक्षक विद्याभूषण प्रसाद ने गायत्री शक्तिपीठ के योग प्रशिक्षकों का आभार माना एवं नियमित योग करने का मन बनाया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर देवास पर आज योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रकाश दुबे, रेखा येवले, अरुणेंद्र सोनी, ज्योति चौरे, अनिल निगम, आरती शर्मा, लता पांचाल, रंजना दुबे, दीप्ति निगम आदि उपस्थित थे। योग का संचालन प्रज्ञापीठ की योग संचालिका निशा चौहान द्वारा किया गया। आभार प्रज्ञापीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजेंद्र पोरवाल ने माना।




