चंद्र ग्रहण का प्रभाव: इन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

एस्ट्रो गुरु पं. नितिन मूंदड़ा ने बताए उपाय, ग्रहणकाल में न करें चंद्र दर्शन
देवास। आगामी चंद्र ग्रहण को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने कुछ राशियों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ग्रहण का प्रभाव मानसिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों पर पड़ सकता है, इसलिए ग्रहणकाल में सतर्क रहना आवश्यक बताया गया है।
एस्ट्रो गुरु पं. नितिन मूंदड़ा ने बताया कि कर्क, सिंह, कुंभ, मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को इस ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी रखनी चाहिए। इन राशियों को चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इन राशियों के लोगों को ग्रहणकाल में चंद्र दर्शन से बचना चाहिए। साथ ही अनावश्यक बाहर निकलने से परहेज करें और मानसिक शांति बनाए रखें।
ग्रहण दोष से बचाव का उपाय–
पं. मूंदड़ा के अनुसार जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष बन रहा है, वे 3 तारीख को ग्रहण के समय अपने वजन के दशांश के बराबर काली उड़द लेकर उसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख दें।
ग्रहण काल पूर्ण होने के बाद, लगभग शाम 7:30 बजे, उस काली उड़द को अपने ऊपर से आठ बार उतारकर जल प्रवाह कर दें। ऐसा करने से राहु से संबंधित बाधाएं शांत होती हैं और नकारात्मक प्रभाव कम होता है।
रखें यह सावधानियां
– ग्रहणकाल में शांत वातावरण में रहें
– नकारात्मक विचारों से दूर रहें
– धार्मिक मंत्र जाप या ध्यान करें
– स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
पं. नितिन मूंदड़ा ने बताया कि सही उपाय और संयम रखने से ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए वे श्री सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु शोध केंद्र, देवास में उपलब्ध हैं।




