धर्म-अध्यात्म

13 दिवसीय बसंत महोत्सव का आयोजन 14 से 26 जनवरी तक

– प्रताप नगर कबीर प्रार्थना स्थली पर मकर संक्रांति पर वैचारिक जल से साध-संगत करेंगे स्नान

– आकाश से अग्नि प्राप्त कर सात्विक यज्ञ का दीप प्रज्वलित किया जाएगा

देवास। सद्गुरु कबीर प्रार्थना स्थली प्रताप नगर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सदगुरु कबीर आश्रम सर्वहारा सेवा समिति एवं सदगुरु कबीर आश्रम प्रार्थना स्थली चूना खदान की समस्त साध संगत द्वारा 14 से 26 जनवरी तक 13 दिवसीय बसंत महोत्सव का आयोजन सद्गुरु मंगल नाम साहेब के सानिध्य में होगा। 14 जनवरी को सुबह 9 बजे ध्वज पूजा, 10 बजे गुरु महिमा पाठ, निर्गुणी भजन, तत्व बोध चर्चा, दोपहर 1:30 बजे साध संगत का वैचारिक जल से स्नान, शाम 5 बजे संध्या पाठ, संध्या आरती, सात्विक यज्ञ एवं प्रतिदिन सुबह 9 बजे गुरु महिमा पाठ के साथ निर्गुणी भजन, चौका विधान, तत्व बोध चर्चा, संवाद गोष्ठी, संध्या पाठ, संध्या आरती के आयोजन होंगे। 26 जनवरी को सुबह 9 बजे गुरु महिमा पाठ, दोपहर 1 बजे समाधि पूजन, दोपहर 2 बजे रंग-गुलाल का आयोजन होगा। सद्गुरु साहेब मंगल नाम ने बताया कि बसंत महोत्सव का उद्देश्य संवाद गोष्ठी द्वारा किसी में भी बेर भावना न रहे। अगर हम पढ़-लिख भी गए, लेकिन दया नहीं है तो सब व्यर्थ हो जाता है। सत्य, दया, प्रेम, विश्वास नहीं हो तो मानव जीवन व्यर्थ है। सद्गुरु के संवाद से सब समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है। सत्य सहज है और सहज मुक्त है। कहीं से भी उधार नहीं लाना पड़ता है। देह मरती है, लेकिन जीव अमर है। बीज से वृक्ष और वृक्ष से बीज बनता है। बसंत महोत्सव गुरु पूजा, सात्विक यज्ञ एवं नाम दीक्षा महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन 26 जनवरी को होगा। यह जानकारी सदगुरु कबीर आश्रम सर्वहारा सेवा समिति द्वारा दी गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button