धर्म-अध्यात्म

11 जनवरी को भौंरासा में हिंदू सम्मेलन, तैयारियां पूर्ण

Share

 

हिंदू सम्मेलन समिति का गठन हुआ, सभी समाज वर्गों के प्रबुद्ध लोग शामिल

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर में संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। नगर में 11 जनवरी को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाना है। होने वाले हिन्दू संगम के अंतर्गत पहले बौद्धिक कार्यक्रम होंगे। इसमें महिलाएं, बच्चे भी भाग लेंगे। इसके बाद सह भोज का आयोजन होगा। संगठन की शक्ति और संकल्प का अनुपम दृश्य हिंदू संगम में देखने को मिलेगा।

बाबा भंवरनाथ की नगरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में आगामी 11 जनवरी को आयोजित होने वाले इस विशाल हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की उत्साहजनक उपस्थिति ने नव ऊर्जा संचार किया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति के द्वारा प्रत्येक नगर के मोहल्लों व कॉलोनी में हिंदू परिवारों के घर में पीले चावल देकर निमंत्रण दिए जा रहे हैं। वही आयोजन स्थल तय किए जा चुके हैं।

संघ के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर आयोजन समिति दो से तीन माह से इसकी तैयारी कर रही है व लगातार बैठके चल रही हैं। सम्मेलन के पूर्व ही नगर में हिंदुत्वमय वातावरण बनने लगा है, वही हिन्दू संगम कार्यक्रम सहभोज सम्मेलन को भव्यता प्रदान करने के चलते घर-घर पत्रक भी वितरण किए जा रहे हैं।

Back to top button