राजनीति

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का किया स्वागत

Share

 

देवास। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा के शपथ ग्रहण समारोह में जिले के भाजपा नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक मनोज चौधरी एवं भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने श्री चावड़ा का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष महेंद्र यादव, शीतल गहलोत, अमित तिवारी, फूलसिंह चावड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर श्री चावड़ा को बधाई दी और किसान हितों के लिए उनके नेतृत्व में मजबूत कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

Back to top button