धर्म-अध्यात्म

भैरव महाराज चौराहे पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Share

 

 

जय भैरव उत्सव समिति ने कराया भंडारा, दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

देवास। जय भैरव उत्सव समिति द्वारा भैरव महाराज चौराहा, इटावा उज्जैन रोड पर भंडारा किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

सुबह 11 बजे विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ भंडारे की शुरुआत हुई, जो देर शाम तक अनवरत जारी रही। दोपहर से लेकर शाम तक श्रद्धालु कतारों में लगकर महाप्रसाद ग्रहण करते रहे।

भंडारे में स्वादिष्ट सब्जी-पूड़ी, खीर सहित कई व्यंजन परोसे गए। आयोजन स्थल पर भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भैरव महाराज के जयकारों के बीच प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।

संस्थापक रवींद्र (रवि) कुमावत ने बताया, कि संस्था द्वारा यह परंपरा पिछले 32 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। हर वर्ष भैरव महाराज की कृपा से भव्य भंडारा किया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

भंडारे के सफल आयोजन में आयोजक आकाश कुमावत, अजय कुमावत, अंबाराम कुमावत, गोपाल कुमावत, रवि धोलपुरे, अनिल कुमावत, बलराम कुमावत, शिवम राठौड़, अनिकेत परमार, चिंटू पठान सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

संस्था के लखनसिंह देवड़ा (तुमड़ावदा) ने बताया कि यह भंडारा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाजिक एकता और भक्ति का प्रतीक बन चुका है। सभी भक्तों के सहयोग से ही यह परंपरा इतने वर्षों से जीवंत है। भंडारे में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। लगभग दो हजार से अधिक लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान व्यवस्था में कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका

Back to top button