राजनीति

भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

Share

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार जिले में पहुंचे। यहां प्रदेश को बड़ी सौगातें दी उन्होंने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की। साथ ही देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया।

श्री मोदी के भैंसोला आगमन पर देवास से भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक मुरली भंवरा, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया ने भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही श्री मोदी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

 

Back to top button