समर्पण भाव से सेवा करने वाले पर ईश्वर जरूर कृपा करते हैं- विशाल पंडित

देवास। लक्ष्मण नगर में महिला मंडल द्वारा आयोजित संगीतय भागवत महापुराण कथा के दौरान मां चामुंडा सेवा समिति ने समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना कर कथावाचक विशाल पंडित का शाल श्रीफल, पगड़ी व पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया।
शनिवार को कथावाचक विशाल पंडित ने रुक्मणि विवाह प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा में गायत्री विहार, सम्यक विहार आदि की महिला मंडल द्वारा भाग लिया जा रहा है। कथावाचक विशाल पंडित ने कहा कि मां चामुंडा की नगरी में मुझे कथा करने का सौभाग्य मिला है, वह मां के ही आशीर्वाद से सम्भव हुआ है। मां चामुंडा सेवा समिति के अनन्य भक्तों द्वारा नवरात्रि के दौरान सेवा पंडाल लगाया जाता है। मां की कृपा से ही श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की 24 घंटे सेवा संपन्न हो पाती है। ऐसे समाजसेवियों, दानदाताओं को मैं धन्यवाद देता हूं जो समर्पण भाव से ईश्वर, भक्ति, ईश्वर सेवा में लगे रहते हैं, उनकी ईश्वर जरूर मनोकामना पूरी करते हैं।
मां चामुंडा सेवा समिति के नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा, उम्मेदसिंह राठौड़, इन्दरसिंह गौड़, दिनेश सांवलिया, राधेश्याम बोडाना, अभिषेक अवस्थी, सुशील शिंदे, आयोजक मंडल के जयप्रकाश सोनी ने कथा वाचक विशाल पंडित का स्वागत किया। माया डोडिया, संध्या सोनी, नीता सोनी, माया वर्मा द्वारा कार्यक्रम संयोजन किया गया। रुचि रघुवंशी, आशीष रावत, पार्षद आलोक साहू व रूपेश वर्मा द्वारा नित्य आरती की गई।




