राजनीति

आप पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार व अतिक्रमण को लेकर किया शांतिपूर्ण आंदोलन

Share

– जिला स्तरीय बैठक भी आयोजित की, कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

देवास। बढ़ती महंगाई, सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। अतिक्रमण के नाम गरीब जनता को परेशान किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अनाप-शनाप दिए जा रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भोपाल चौराहा पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान पंचवटी मीठा तालाब पर पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सतीश मलिक के मुख्यातिथ्य में एवं प्रदेश सह सचिव सुनीलसिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन विस्तार व आगामी चुनावों में पार्टी बिना किसी गठबंधन के मजबूती से लड़ने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।

श्री ठाकुर ने कहा, कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। आम जनता की आवाज हमारी आवाज है, आम जनता को उनके हक जब तक नहीं दिला पाएंगे तब तक हम जनता की सेवा में लगे रहेंगे। देश में सुशासन की स्थापना ही हमारा प्रमुख  लक्ष्य है। इस दौरान ऊषा थापा, विपुल शुक्ला सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर शिक्षा विंग प्रदेश सह सचिव रविन्द्र उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान, प्रहलाद राठौर, बाजीराव पाटोले, सह सचिव दीपक मालवीय, पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर, धर्मेन्द्र सिंह, राहुल चन्द्रावत, संतोष जाट, गोविन्दसिंह चौधरी, इकबाल खान सोनकच्छ, होकमसिंह ठाकुर, धर्मेन्द्र मिलाना हाटपीपल्या, सूरज राठौड़, कन्हैयालाल दांगी, सलमान सदर, सादिक बासीर शेख, शाकिल शेख़, तूफानसिंह सोलंकी, मेहरबानसिंह चौहान, सुनील चौहान आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरपी झाला ने किया। आभार दीपक मालवीय ने माना। यह जानकारी पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर ने दी।

Related Articles

Back to top button