धर्म-अध्यात्म

11 जनवरी से होगा 11 कुंडीय यज्ञ

Share

– आयोजन की तैयारियों को लेकर हुआ सत्संग
देवास। गुरु दासजी महाराज ध्यान साधना एवं सेवा न्यास आगरोद के तत्वाधान में आईटी ग्राउंड विकासनगर रामाश्रय होटल के सामने 11 से 15 जनवरी मकर संक्रांति 2023 तक आयोजित किए जाने वाले 11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ को लेकर को ढांचा भवन आशानिके तन पर भजन सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ की तैयारियों को लेकर पंचमुखी धाम आगरोद के महंत श्रीकृष्ण गोपालदास महाराज के सानिध्य में चर्चा की गई। महाराज द्वारा बताया गया कि हिंदू धर्म का आधार वेद है और वेदों का आधार यज्ञ है। यज्ञ से ही देवताओं को संतुष्ट किया जा सकता है। यज्ञ से संतुष्ट देवता आशीर्वाद स्वरूप सुख एवं शांति प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में न्यास के सचिव राजेश खत्री, उपाध्यक्ष विशाल शुक्ला, न्यासी शीतल गेहलोत, दिनेश मिश्रा, दुर्गेश व्यास, लक्ष्मी नारायण मंडलोई, रविराज चौहान, ज्योति वैद्य, सविता शुक्ला आदि उपस्थित थे। यह जानकारी प्रचार प्रमुख वासुदेव परमार ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button