राजनीति

ग्राम आलमपुर उड़ाना में निगम सभापति कलावती यादव का स्वागत

Share

रामायण पाठ की पूर्णाहुति के साथ हुआ सम्मान समारोह

उज्जैन। ग्राम आलमपुर उड़ाना में धार्मिक और सामाजिक आयोजन के दौरान नगर निगम सभापति दीदी कलावती यादव का ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

यह आयोजन अर्जुन शर्मा द्वारा आयोजित अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति एवं भाजपा उज्जैन ग्रामीण मंडल के स्वागत समारोह के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Ujjain news

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा द्वारा साफा बांधकर एवं दुपट्टा व मालाओं से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।

श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगर निगम सभापति कलावती यादव ने इस क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है। बालाजी सरकार के आशीर्वाद से आगे भी राष्ट्र निर्माण में योगदान अमूल्य रहेगा।

Ujjain news

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी बहन एवं निगम सभापति कलावती यादव और उज्जैन ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र आंजना, राम सिंह जी महामंत्री, दिनेश पटेल, अनिल मालवीय, उपाध्यक्ष कमल त्रिवेदी, श्याम सिंह पवार, सुरेश पटेल, दीपराज आदि सभी मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राजेंद्रसिंह करोहन, शैलेंद्र नवाखेड़ा, भगवान सिंह, दिनेश शर्मा, राजेश खन्ना, भरत शर्मा, गौरव शर्मा, सार्थक, दिलीप चौहान, मनीष शर्मा, दिनेश चौहान, शोभान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन मंडल महामंत्री दिनेश पटेल ने किया। आभार गौरव शर्मा ने माना।

Back to top button