• Tue. Jul 22nd, 2025

    प्राचीन खेड़ापति मंदिर में हुआ शनि जयंती पर रमक झमक अभिषेक

    ByNews Desk

    May 28, 2025
    खेड़ापति मंदिर
    Share

    बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में मंगलवार को शनि जयंती के अवसर पर विशेष मंत्रोच्चार के साथ रमक झमक अभिषेक संपन्न हुआ।

    अभिषेककर्ता पं. दिव्यांश तिवारी, सुरेशचंद्र उपाध्याय व पांच बटुक ब्राह्मण अभिषेक संपन्न करवाया। बेहरी के श्रद्धालु रतनलाल बरेडिया, धर्मपत्नी लीलाबाई, हुकुमचंद, कमल सिंह, प्रवीण, नरेंद्र, वेदांत के परिवार द्वारा इस अभिषेक का लाभ लिया। हुकमसिंह बरेडिया ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली के लिए अभिषेक की प्रेरणा संत द्वारा दी गई थी, जिसे पूर्ण किया।

    बेहरी की पश्चिम दिशा में स्थित इस मंदिर के विषय में किवदंती है कि सन 1950 में अकाल की संभावना पूरे क्षेत्र में थी। उस वर्ष पानी नहीं गिरा तभी यहां के श्रद्धालुओं ने प्रतिमा स्थापित कर मन्नत की थी। बेहरी में तभी से कोई आपदा विपदा नहीं आई।

    मंदिर के पुजारी पंडित सुरेशचंद्र उपाध्याय व हरीश उपाध्याय ने बताया कि उनके परिवार के लोग यहां पर पूजा अर्चना करते आए हैं। कई बार चमत्कार देख चुके हैं। एक करोड़ की लागत से अब खेड़ापति मंदिर भव्य रूप लेने जा रहा है।

    अभिषेक के दौरान गांव के वरिष्ठ श्रद्धालु प्रहलाद गिरी गोस्वामी, कन्हैयलाल बागवान, पृथ्वीराज दांगी, गंगाराम नेता, आत्माराम पाटीदार, शिवनारायण वर्मा, संतोष टेलर, रामचंद्र बागवान, जगदीश बागवान, विक्रमसिंह बागवान, हरिनारायण बागवान, शिवनारायण विश्वकर्मा, माखनसिंह दांगी, पूरणसिंह दांगी, बलराम दांगी, सरपंच हुकमसिंह बछानिया, उप सरपंच लखन दांगी, महेंद्र दांगी, भोजराज दांगी, भागीरथ पटेल आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।