धर्म-अध्यात्म

उमरखाल में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

Share

 

सीहोर (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। इछावर तहसील के अंतर्गत ग्राम उमरखाल में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने हेतु सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनकल्याण, आध्यात्मिक जागरूकता और धर्मिक संस्कारों का प्रचार-प्रसार है।

इस दिव्य आयोजन के अंतर्गत श्रीराम महायज्ञ और राम दरबार की अचल प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी, जिससे ग्राम में एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

यज्ञ

संत भक्त रामजाने द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है, जिसमें श्रीकृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला, रास लीला, भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र जैसे प्रसंगों से भक्तों को भावविभोर किया जा रहा है। वहीं यज्ञाचार्य चंद्रप्रकाशजी बागली के मार्गदर्शन में वेद मंत्रों के साथ विधिवत यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है।

इस आयोजन में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सोमवार को महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button