इंदौर

ऊर्जस एप एवं सोशल मीडिया से भी हो रही बिजली उपभोक्ताओं की मदद

Share

 

इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्य़ुत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ता सेवाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया की भी भरपूर मदद ली जा रही है।

कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के आदेशानुसार उपभोक्ता सेवाओं में गुणात्मक सुधार और सतत समीक्षा सतत जारी हैं। श्री चौहान ने बताया कि उपभोक्ताओं की आपूर्ति संबंधी मदद भी तत्परता के साथ की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि 24 मार्च को जहां ऊर्जस एप के माध्यम से आपूर्ति संबंधी मदद पाने वालों की संख्या 350 थी, वह 24 अप्रैल को 479 रही, इसमें इंदौर शहर के उपभोक्ता क्रमशः 244, 309 हैं। इसी तरह सोशल मीडिया के माध्यम से जहां 24 मार्च को आपूर्ति संबंधी मदद पाने वालों की संख्या 8 थी, जो 24 अप्रैल की स्थिति में 13 दर्ज की गई।

इस तरह सूचना प्रौद्योगिकी एवं सोशल मीडियो प्लेटफार्म के उपयोग करने वालों की भी तत्परता के साथ मदद की जा रही है।

Back to top button