धर्म-अध्यात्म
श्री राधा गोविंद धाम मंदिर राजारामनगर में भजन संध्या 8 मार्च को

– फूलों की होली खेलकर सजाया जाएगा आकर्षक फूल बंगला
देवास। श्री राधा गोविंद धाम राजाराम नगर में फाग महोत्सव मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 8 मार्च को भजन संध्या एवं श्री राधा गोविंद की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। फूलों की होली खेली जाएगी एवं आकर्षक फूल बंगला सजाया जाएगा।
भजन संध्या का शुभारंभ वृंदावन धाम प्रेम मंदिर के संत रोशन मिश्रा के सानिध्य में श्री कृष्णानुरागी पं. सत्येंद्र शर्मा द्वारा विधि-विधान पूर्वक श्री राधा गोविंद की पूजा-अर्चना कर शाम 7 बजे विख्यात कृष्ण भजन प्रवाहक पुष्पेंद्र चौहान धाम उत्तरप्रदेश करेंगे। राधा गोविंद धाम के संस्थापक श्री कृष्णानुरागी पं. सत्येंद्र शर्मा ने श्री राधा गोविंद एवं जगतगुरु कृपालु महाराज की कृपा से हो रहे इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में धर्म प्रेमियों से पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।





