धर्म-अध्यात्म
तीन धाम तीर्थ यात्रा कर लौटे तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत

देवास। गंगा सागर, रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी सहित 12 राज्यों की 45 दिन की तीन धाम तीर्थ यात्रा पूरी करने पर मेंढकी चक के समाजसेवी रामचंद्र सूर्यवंशी, राजूबाई सूर्यवंशी का बेंड बाजो के साथ शोभायात्रा निकालकर साफा,शाल व पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का शुभारम्भ मयूर पार्क स्थित जीवनेश्वर महादेव मंदिर से किया गया। धर्म प्रेमियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा का समापन निवास स्थान पर हुआ। तीर्थ यात्रा में 75 तीर्थयात्री शामिल थे।
उनका स्वागत नागजीराम जोगचंद्र, शंकर लाल बगाना महू, संतोष बगाना फौजी, ओम गुरु, मांगीलाल मिस्त्री, घनश्याम परमार, दयाराम हेडसाहब, कैलाश बाघेला, चंदर सिंह सहित समाजसेवियों ने आत्मीय स्वागत किया। शोभा यात्रा का संचालन किशोर सूर्यवंशी ने किया। आभार वीरेंद्र सूर्यवंशी ने माना।




