धर्म-अध्यात्म

शरद पूर्णिमा 2022: सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति के लिए करें ये सरल उपाय

इस बार शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर 2022 को आ रही है। इस दिन कुछ छोटे-छोटे सरल उपाय आपके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन ला सकते हैं। जितनी अधिक श्रद्धा और विश्वास होगा, सफलता की गारंटी उतनी अधिक होगा। शारीरिक, मानसिक, आर्थिक सभी प्रकार के कष्टों का निवारण शरद पूर्णिमा पर किया जा सकता है। चंद्रमा को मन का कारक माना गया है और मन बलवान होता है तो सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है।

तो हम समझते हैं ये छोटे-छोटे उपाय कौन से है, जो हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

– जिन जातकों की आखों में समस्या रहती है, उन्हें शरद पूर्णिमा पर रात करीब 9 से 10 बजे के बीच चांदी की कटोरी में गाय का दूध रखकर ऊं सोम सोमाय नम: मंत्र 11 बार बोलकर चढ़ाना है। ऐसा करने से आंखों के सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।

– जिन जातकों को आर्थिक समस्या है, उन्हें शिव मंदिर जाकर पांच बत्ती वाला घी का दीपक लगाना चाहिए। इससे आर्थिक व अन्य अड़चने समाप्त होती जाएगी।

– जिन्हें संतान की प्राप्ति में समस्या आ रही है, उन्हें जोड़े से चंद्रदेव के सामने सफेद वस्त्र पर बैठकर ऊं चंद्रमोल्ये नम: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। जाप के बाद सफेद फल या मिठाई का भोग लगाकर दोनों को प्रसाद खाना चाहिए। मनोकामना पूर्ण होने पर गणेश मंदिर जाकर तुलादान करवाना चाहिए।

– जिन जातकों को पढ़ाई-लिखाई में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, तो उन्हें हनुमान मंदिर जाकर 8 बत्ती वाला घी का दीपक लगाना चाहिए और हं हनुमते नम: मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

– जिन जातकों को नौकरी एवं व्यावसाय में बाधा उत्पन्न हो रही है, उन्हें गणेश मंदिर में बैठकर ऊं श्रां श्रीं श्रों स: चंद्रमसे नम: मंत्र की 11 माला का जाप करना फलदायी रहेगा।

नोट- श्रद्धा एवं पूर्ण विश्वास से किया गया जाप उपाय में सफलता दिलाता है। किसी प्रकार की समस्या का समाधान करने के लिए संपर्क करें –

एस्ट्रोलॉजर पंडित नितिन मूंदड़ा

श्री सिद्धि विनायक ज्योतिष एवं वास्तु शोध केंद्र

मोबाइल- 9993356904

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button