राज्य

Gwalior news खाद्य विभाग की टीम ने जब्त किए 15 घरेलू गैस सिलेंडर

Share

Gwalior news

– घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिए छापामार कार्रवाई

ग्वालियर। घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिए जिले में लगातार कार्रवाई जारी है।

इस क्रम में गुरुवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर गई खाद्य विभाग की टीम ने दौलतगंज एवं लश्कर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में घरेलू गैस के 15 सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किए गए हैं।

सहायक आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार को जब्त किए गए 14 सिलेण्डर राजा गैस एजेंसी व एक सिलेण्डर देव गैस सर्विस की सुपुर्दगी में रखवाया गया है।

गुरुवार को घरेलू गैस के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई करने गई टीम में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पाण्डेय, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन, महावीर सिंह राठौर व कुलदीप सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button