आपका शहर

दो दिवसीय पं. कुमार गंधर्व समारोह का हुआ शुभारंभ

Share

 

मीता पंडित ने शास्त्रीय गायन की दी प्रस्तुति

देवास। मल्हार स्मृति एडोटेरियम हॉल में प्रतिवर्षानुसार अनुसार दो दिवसीय पं. कुमार गंधर्व समारोह 8 एवं 9 अप्रैल को आयोजित हो रहा है। शुक्रवार को समारोह का शुभारंभ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं उपस्थित अतिथियों कलापिनी कोमकली, भुवनेश्वर कोमकली के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में मीता पंडित ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। उनके साथ संगतकार मिथिलेश झा, सारंगी पर कमाल अहमद, हारमोनियम पर रवि किल्लेदार ने प्रस्तुति दी। समारोह में 9 अप्रैल को शाम 7.30 बजे अतुल खांडेकर द्वारा गायन एवं सुचि स्मिता, देवप्रिया के द्वारा युगल बांसुरी वादन की प्रस्तुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button