धर्म-अध्यात्म

श्रीराम द्वारा में भागवत कथा 11 सितंबर से

Share

dewas news

देवास। श्रीराम द्वारा में मानव कल्याण एवं सर्वत्र शांति हेतु भागवत कथा का आयोजन 11 सितंबर बुधवार से होगा। भागवत कथा का वाचन महंत रामनारायणजी रामस्नेही करेंगे।

भागवत कथा के अंतर्गत कपिल जयंती, वामन जयंती, कृष्ण जन्म डोल ग्यारस, नृसिंह अवतार आदि आयोजन होंगे। कथा के लिए सभा मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। राम स्नेही सत्संग मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से भागवत कथा का लाभ लेने का आग्रह किया है। कथा के अंतर्गत प्रतिदिन रामधुन, भजन एवं राम नाम पुस्तिका का लेखन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक रखा गया है। कथा का समापन 19 सितंबर गुरुवार को होगा। यह जानकारी महेश सोनी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button