धर्म-अध्यात्म

रावतपुरा सरकार ने सद्गुरु मंगल नाम साहेब का किया सम्मान

Share

ravatpura sarkar

देवास। मक्सी रोड स्थित आनंद भवन पैलेस में श्री रवि शंकरजी महाराज रावतपुरा सरकार के सानिध्य में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विक्रम सिंह पवार द्वारा चातुर्मास का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।

चातुर्मास के दौरान शनिवार को सद्गुरु मंगलनाम साहेब सहित संत, महात्मा, पंडित, विभिन्न मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया गया। रावतपुरा सरकार ने श्रीमंत् गायत्री राजे पंवार, विक्रमसिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल की उपस्थिति में सद्गुरु मंगलनाम साहेब का पुष्पमाला से सम्मान कर भेंट दी। मंगलनाम साहेब ने भी रावतपुरा सरकार का गुलाब की माला पहनाकर सम्मान किया। यह जानकारी सेवक राजेंद्र चौहान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button