धर्म-अध्यात्म

महाकाल ग्रुप ने निकाली कलश यात्रा

Share

Savan somvar
टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। प्रतिवर्ष अनुसार सावन माह में महाकाल ग्रुप चिड़ावद द्वारा भगवान महाकालेश्वर की कलश यात्रा निकाली गई।
यह दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड होती हुई उद्योगपुरी गोपाल मंदिर चौक, राम मंदिर चौक व दत्त मंदिर चौक होती हुई तालाब स्थित महादेव मंदिर पहुंची। यहां पर विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं फलाहार खिलाकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button