• Sun. Jul 13th, 2025

    यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और बीमारियों से भी रक्षा होती है- पं. त्रिवेदी

    ByNews Desk

    May 18, 2024
    havan
    Share

    – भैसूड़ा पर्वत पर अंबेश्वर महादेव परिसर में सात दिवसीय यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हो रहे शामिल

    बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। समीप भैसूड़ा पर्वत स्थल पर अंबेश्वर महादेव परिसर में सात दिवसीय एक कुंडीय यज्ञ चल रहा है। धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन कई क्षेत्र से श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने आए।

    यज्ञ करने वाले पं. रघुनंदन त्रिवेदी ने बताया, कि प्राचीन समय में बीमारियों को दूर करने के लिए दवाइयों को आविष्कार नहीं हुआ था। ना ही बीमारियों की जांच के लिए मशीनें हुआ करती थी। उस समय वर्ष में कई बार यज्ञ संपादित होते थे, जिससे वातावरण शुद्ध होता था। वातावरण के शुद्ध होने से बीमारियां स्वत: ही दूर हो जाती थी।

    उन्होंने कहा, कि अब पाश्चात्य संस्कृतिक के चलते धीरे-धीरे यज्ञ कर्म कम हो रहे हैं। इससे बीमारियां भी बढ़ रही है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्धि के साथ मन के विचारों की शुद्धि भी होती है। यज्ञ से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। शनिवार को यज्ञ अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ में विभिन्न प्रकार की औषधियों से आहुति दी जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *