• Fri. Jul 25th, 2025

    सुश्री धामेश्वरी दीदी के आध्यात्मिक प्रवचन 25 अप्रैल से 5 मई तक 

    ByNews Desk

    Apr 21, 2024
    JAGADGURU kRIPALU JI MAHARAJ
    Share
    – श्री राधागोविंद धाम, गणेश मंदिर परिसर राजाराम नगर में होगा आयोजन
    देवास। जगदगुरूत्तम कृपालु महाराज की प्रचारिका धामेश्वरी दीदी का श्री वृंदावन धाम से देवास शहर में आगमन होने जा रहा है। 25 अप्रैल से 5 मई तक प्रतिदिन शाम को 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दीदी के आध्यात्मिक प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन का लाभ नगरवासियों को मिलेगा।
    11 दिवसीय प्रवचन श्रृंखला में वेद, शास्त्र पुराण, रामायण, भागवत गीता आदि ग्रंथों के गूढ़ जटिल सिद्धांत को अत्यंत सरल हिंदी भाषा में समझने का अवसर प्राप्त होगा। मानव जीवन को ईश्वर प्राप्ति का स्वर्ण अवसर क्यों माना गया है? हमें आनंद की इच्छा क्यों है? हमें दुःख क्यों मिलते हैं? हमें वास्तविक आनंद कैसे मिल सकता है? भगवदकृपा का रहस्य क्या है? संसारिक सुखों का अनुभव करने पर भी हमें संतुष्टि क्यों नही होती? वेदानुसार ईश्वर प्राप्ति के मार्ग क्या हैं? गुरु की क्या आवश्यकता है और सद्‌गुरू को कैसे पहचानें? भगवान् का ध्यान करने की वास्तविक विधि क्या है? जैसे प्रश्नों का वैदिक सिद्धांतों से निराकरण किया जाएगा।
    सभी नगरवासियों से अनुरोध किया गया है, कि राजाराम नगर के गणेश मंदिर परिसर के श्री राधागोविंद धाम में आयोजित होने वाले इस दुर्लभ प्रवचन श्रृंखला का अवश्य लाभ प्राप्त करें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *