राजनीति

संविधान सर्वोपरि है, संविधान की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य- सुनीलसिंह ठाकुर

देवास। आम आदमी पार्टी द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर उज्जैन चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रतिमा स्थल के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देकर शहर को स्वच्छता में नंबर वन लाने के लिए स्वच्छता की शपथ भी ली गई।

इस दौरान संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहे, अमर रहे जैसे गगन भेदी नारे लगाए गए। आम आदमी पार्टी के देवास शाजापुर लोकसभा सचिव सुनीलसिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा, कि संविधान ही सर्वोपरि है। लोकतंत्र प्रणाली को मजबूत बनाए रखने के लिए संविधान को बचाना बहुत जरूरी है। संविधान से ही लोकतंत्र है। संविधान की सुरक्षा कर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार करना ही हमारा परम कर्तव्य है।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष बाजीराव पाटोले, फतेह मोहम्मद शेख, डॉ. आरपी झाला, डॉ. सादिक बासीर पटेल, प्रहलाद राठौर, सलमान सदर, सादिक खान पेंटर, कन्हैयालाल दांगी, सुनील चौहान ज़ाकिर खान, शकीप शेख, दीपक मालवीय, सूरज राठोड़, रीतेश खत्री, वैभवलाल चौहान आदि उपस्थित थे। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सलमान सदर ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button