धर्म-अध्यात्म

गुलजार दादी ने विश्व कल्याण के लिए जीवन समर्पित कर दिया- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

100 से भी अधिक देशों में भ्रमण कर मनुष्य को शांति और सद्भावना के साथ सादा जीवन जीने की कला सिखाई

देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर में संस्था की पूर्व प्रशासनिका गुलजार दादीजी की तृतीय पुण्यतिथि पर संस्था से जुड़े भाई-बहनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जिले की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, कि दादीजी की इस तृतीय पुण्यतिथि को दिव्यता दिवस के रूप में मनाने जा रहे हैं। दादीजी ने शांति, सद्भावना और विश्व कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस धरा पर ईश्वरीय ज्ञान सर्व मनुष्य आत्माओं तक पहुंचाया। परमात्मा ने उन्हें इस कार्य के निमित्त बनाया था।

दादी एक दिव्य शक्ति संपन्न और महान तपस्विनी थी। 9 वर्ष की आयु से ही ईश्वरीय सेवा में समर्पित हो गई थी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा के अलौकिक जीवन से प्रेरित होकर दादीजी ने अपना संपूर्ण जीवन विश्व कल्याण में समर्पित कर दिया। लाखों भाई-बहनों को आत्मानुभूति, परमात्मानुभूति करवाई। लगभग 53 वर्षों तक निरंतर ईश्वरीय संदेशवाहक बनकर इस यज्ञ की पालना की।

उन्होंने कहा, कि दादीजी बहुत ही विनम्र व शांत स्वभाव की थी। उन्होंने अपने जीवन काल में 100 से भी अधिक देशों में भ्रमण कर मनुष्य को शांति और सद्भावना के साथ सादा जीवन जीने की कला सिखाई। इसके लिए उन्हें उपाधियों व कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मनीषा दीदी, अपुलश्री दीदी, हेमा बहन, एकता बहन, स्नेहलता बहन, ज्योति बहन, हिमानी बहन सहित सभी भाई-बहनों ने दादीजी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button