धर्म-अध्यात्म

संस्था राष्ट्रभक्त संगठन ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को अर्पित की श्रद्धांजलि

Share

देवास। भारत के महान संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के निधन पर संस्था राष्ट्रभक्त संगठन द्वारा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर तिलक नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पार्षद रितु सवनेर, समाजसेवी महेश जैन, संस्था संयोजक दिनेश सांखला, वीरेंद्र दुबे, वाल्मिकी चौरसिया, दीपक बरोले, अशोक वर्मा, नवदीप द्विवेदी, शुभम सवनेर, मधु परिहार, ज्योति दुबे, मधु धुमीर, प्रभा वर्मा, सरला बड़ोदिया, रानी शिवहरे, पुष्पा पांचाल आदि कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पार्षद सवनेर ने कहा कि आचार्यश्री एक दिव्य आत्मा थे। उन्होंने मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। समाजसेवी जैन ने कहा कि आचार्यश्री के उपदेश और शिक्षा सदियों तक लोगों को प्रेरणा देती रहेगी। संस्था राष्ट्रभक्त के संयोजक सांखला ने कहा कि संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज संपूर्ण मानव समाज के लिए मार्गदर्शक थे। उन्होंने समाज के लोगों को निस्वार्थ सेवा, सहानुभूति और मानवीय मूल्यों का महत्व सिखाया।
श्रद्धांजलि सभा में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर संतश्री विद्यासागर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button